रजौली: रजौली में एनडीए के बिहार बंद के दौरान जदयू कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
इंडी गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को गाली-गलौज के विरोध में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद का असर रजौली में भी देखा गया। जदयू कार्यकर्ता एमएलसी प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दीपक कुमार मुन्ना के नेतृत्व में सड़क पर उतरे और जोरदार विरोध जताया। जानकारी गुरुवार को 3 बजे प्राप्त।