गुना नगर: पेट्रोल विवाद में बेटे ने गैंती से मारकर पिता की निर्मम हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
गुना जिले में के म्याना थाना के सागोरिया गांव में घरेलू विवाद में बेटे का खौफनाक रूप सामने आया। 25 अप्रैल को शादी में जा रहे 48 वर्षीय पिता रमेश जाटव की बाइक में पेट्रोल पर हुए विवाद पर 20 वर्षीय बेटे विकास जाटव ने सिर में गैती मारकर निर्मम हत्या कर दी। सिर फटने से उपचार के दौरान पिता रमेश की मौत हो गई। म्याना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।