जौनपुर: नगर में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार 1 से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने का फरमान जारी हुआ है। बुधवार की सुबह 10 बजे आदेश के अनुपालन में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन जांच की गयी। मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 8 स्कूली वाहनों का चालान की कार्रवाई