दातागंज: उसावां ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गुरुवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन वितरण किए गए। विकास क्षेत्र की 50 आंगनवाड़ी को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी उसावां मनीष वर्मा मौजूद रहे।