राजनांदगांव: शहर के जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारीयों की बैठक हुई आयोजित
राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में जिले के युवा कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान संगठन के विस्तार और रणनीति को लेकर चर्चा के साथ ही आगामी विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आकाश शर्मा और बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।