कोल: सिविल लाइन, अलीगढ़ के हकीम को राष्ट्रपति भवन से 15 अगस्त का आमंत्रण मिला, परिवार में खुशी का माहौल
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 अलीगढ़ के हकीम को राष्ट्रपति भवन से 15 अगस्त के कार्यक्रम का आमंत्रण आया है। हकीम जिल्लुर रहमान पूर्व में पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। वह यूनानी दवाओं से लोगों का इलाज करते हैं। रविवार की दोपहर राष्ट्रपति भवन से उनके आवास पर 15 अगस्त के कार्यक्रम का आमंत्रण पहुंचा। आमंत्रण पहुंचने के बाद परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।