कोल: अलीगढ़ जिले के किसी भी गांव में नहीं लगने देंगे बिजली के स्मार्ट मीटर: भाकियू भानु
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र के गांव जिरोली डोर में पंचायत आयोजित की, जिसमें स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध का निर्णय लिया गया। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर शहरों में लगाए जा सकते हैं, लेकिन गांवों में नहीं, क्योंकि गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने पुराने मीटरों को बदलने की प्रक्रिया