टोंक: टोंक जिला भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में देवली में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर
Tonk, Tonk | May 24, 2026 टोंक जिला भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में देवली शहर के कोटा रोड स्थित कानगढ़ पैलेस में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस महत्वपूर्ण शिविर के दौरान कुल तय 11 सत्रों में से दूसरे दिन तक 10 सत्रों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 10वें सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश माहुर ने की ।