हमीरपुर: कुंडौरा गांव के पास रोडवेज बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 17 घायल, 6 गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया
जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 8 बजे कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और एक टैंकर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक, टैंकर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, महोबा डिपो की रोडवेज बस हमीरपुर से महोबा जा