सेवढ़ा: बरगी डेम हादसे पर सेंवढ़ा के गोविंद महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा, पूर्व विधायक ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Seondha, Datia | May 4, 2026 सेंवढ़ा में बरगी डेम क्रूज हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। गोविंद महाविद्यालय परिसर में हुई इस सभा में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सोमवार रात 08 बजे उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं।