सिवनी: खबासा टूरिया मार्ग पर वाहनों के सामने आया जंगली सूअर का झुंड, बड़ा हादसा टला, वीडियो वायरल
Seoni, Seoni | Jul 5, 2025 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक खबासा-टूरिया मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक जंगली सूअर का झुंड सड़क पर वाहनों के सामने आ गया। शनिवार को बताया गया कि तेज रफ्तार में चल रहे वाहनों के सामने जैसे ही जंगली सूअरों का झुंड आया यह देख राहगीरों की सांसें थम गईं। गनीमत की बात रही वाहनों चालको ने वाहनों में नियंत्रण पा लिया। जिस वजह से हादसा टल गया।