बांका: मधोड़ा गांव: शराबी बाप ने मासूम बेटे को पटककर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Apr 22, 2026 मधोड़ा गांव में एक शराबी बाप ने अपने मासूम बेटे को पटक कर मार डाला। मृतक बच्चे की पहचान पोखरिया गांव निवासी चमचम पंडित के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई। भागलपुर मायागंज में पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार की सुबह 7:00 शव को गांव लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार चमचम पंडित अपने परिवार के साथ छोटे साल के शादी में गया था, जहां ये घटना को अंजाम दिया।