हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, राजा बिस्कुट चौक से सलेमपुर तक तोड़ी गईं कई दुकानें
जिला प्रशासन, सिडकुल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक से सलेमपुर तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की। टीम ने बुलडोज़र से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। इस दौरान टीम को लोगों के हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन टीम ने किसी की नहीं मानी। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस दिए गए थे।