मामला टीकमगढ़ जिले के लक्ष्मणपुर गनियारी गांव का है, जहां पर जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। घटना में कुछ महिलाओं के साथ डंडों से मारपीट भी की गई है। एक घायल महिला का टीकमगढ़ जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।