बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के भयारा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस प्रेमनगर की ओर से आ रही थी। पहले बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई।