महाराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संदर्भ में डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
गुरुवार दोपहर को डीएम अनुनय झा द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में किये जाने वाले व्यय के संदर्भ में भुगतान हेतु विभिन्न दर निर्धारण के विषय में कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा की गई। बैठक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों की रेट लिस्ट राजनीतिक दलों को प्रदानकी गई।