विदिशा नगर: सोमवार देररात खरीफाटकओवरब्रिज से गिरकर घायल पति-पत्नी,जिलाअस्पताल मे मृत घोषित,वाहन चलाते समय दीवार से टकराकर गिरे थे
सोमवार देररात खरीफाटक ओवर ब्रिज पर खरीफाटक निवासी विशाल अहिरवार और उनकी पत्नी नेहा अहिरवार दो पहिया से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो कर दीवार से टकराई पति-पत्नी ओवरब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉ ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना टीआई मनोज दुबे ने घटना की पुष्टि की है। पीएम मंगलवार को होगा।