विदिशा नगर: किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को लिखित ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कुछ मांगे रखी अलग-अलग ज्ञापन के जरिए रखी गई मांगों में भारतीय किसान संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर फसलों का अधिकतम मूल्य करने की मांग की है इसके अलावा स्थानीय स्तर पर धान के दाम ₹6000 प्रति क्विंटल रखने की मांग की है।