कुर्था: छतोइ गांव से गैर-जमानती वारंट पर चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया तेज
Kurtha, Arwal | Jun 6, 2026 मानिकपुर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छतोई निवासी रामईश्वर सिंह, आजादनगर निवासी दिनेश मांझी एवं बसंत मांझी तथा मझियावा मुसहरी निवासी फुसर मांझी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।