बाढ़: ससुर-दामाद के झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Barh, Patna | Apr 28, 2026 बाढ़ के वाजिदपुर भवानी चौक के पास 27 अप्रैल को ससुर और दामाद के बीच मारपीट के मामले में बाढ़ थाना की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाढ़ थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने मंगलवार को लगभग 2 बजे बताया कि एक डेढ़ साल पहले मोहम्मद जफर के साथ मोहम्मद अशरफ की पुत्री का विवाह हुआ था। पति -पत्नी के बीच झगड़ा चलते आ रहा था। इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।