ठीकरी: कलेक्टर ने ग्राम बगुद का दौरा किया, क्षेत्र के केला उत्पादक किसानों से संवाद
Thikri, Barwani | Oct 29, 2025 बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने ग्राम बगुद का दौरा किया और क्षेत्र के उन्नत केला उत्पादक किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर निर्यात, उन्नत किस्मों की खेती, खाद्य प्रसंस्करण, फसल विविधीकरण आदि पर चर्चा की।प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर ने किसानों से जिला प्रशासन के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान व अन्य विषयों पर चर्चा की गई है।