दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिनबाजार पुलिस ने सेल्हौरी बाग में शराब पीकर हंगामा और छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा
दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र सेल्हौरी बाग गांव में शराब पी कर हंगामा और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर स्थानीय थाना में इस मामले से संबंधित पीड़ित ने थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसका कांड संख्यां 146/26है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया।