माण्डल: संतोकपुरा में मजदूरी विवाद में युवक की हत्या का 24 घंटे में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की गई थी हत्या
भीलवाड़ा जिले के माण्डल थाना पुलिस ने संतोकपुरा गांव में हुई हत्या की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मजदूरी के विवाद को लेकर हुए झगड़े में आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।