Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: रिमांड में आरोपी अविनाश शुक्ला ने उगले कई गहरे राज

MORE NEWS

मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत विशेष अभियान में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जन-जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 03.07.2026 को मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान के तहत थाना फतनपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा रामपुर बाजार, सुवांसा बाजार तथा बैंक परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उन्हें थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति की सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर – 9454407377 तथा थाना फतनपुर का सीयूजी नंबर – 9454404109 भी उपलब्ध कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत विशेष अभियान में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जन-जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 03.07.2026 को मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान के तहत थाना फतनपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा रामपुर बाजार, सुवांसा बाजार तथा बैंक परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से— वूमेन पावर लाइन – 1090 महिला हेल्पलाइन – 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उन्हें थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति की सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर – 9454407377 तथा थाना फतनपुर का सीयूजी नंबर – 9454404109 भी उपलब्ध कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत एडीजी प्रयागराज जोन एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-

➡️आज दिनांक 03.07.2026 को टीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज श्री ज्योति नारायण, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया गया। इस अवसर पर परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत एडीजी प्रयागराज जोन एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा- ➡️आज दिनांक 03.07.2026 को टीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज श्री ज्योति नारायण, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया गया। इस अवसर पर परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

👉टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-

➡️आज दिनांक 03.07.2026 को टीईटी परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित राम अजोर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पट्टी में तैनात पुलिस बल की ड्यूटियों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

👉टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा- ➡️आज दिनांक 03.07.2026 को टीईटी परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित राम अजोर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पट्टी में तैनात पुलिस बल की ड्यूटियों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

*सीएचसी पट्टी में एडी स्वास्थ्य के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं*

*एक्सपायर दवाएं, बाहर की दवा के लिए लिखी पर्चियां मिलीं

पट्टी नगर के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रयागराज मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण ने अस्पताल में मौजूद खामियों की ऐसी पोल खोली कि किसी कोई जवाब नहीं सूझ पा रहा था। एडी (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस चेकिंग में दवाओं को लेकर गंभीर लापरवाहियां पाई गईं।
निरीक्षण की शुरुआत में ही टीम ने मुख्य दवा स्टोर रूम की जांच करने को कहा तो अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। मुख्य स्टोर रूम में ताला बंद था। अधीक्षक डॉ. आरपी भारती उसकी चाबी नहीं उपलब्ध करा पाए। पैथोलॉजी लैब और दवा स्टोर की गहन जांच के दौरान टीम को वहां भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं मिलीं। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ इस सीधे खिलवाड़ को देखकर एडी डॉ. राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जांच को डॉक्टरों की ओर से बाहर के लिए लिखी गईं दवाओं की पर्चियां मिलीं। जब टीम ने इन पर्चियों को दिखाते हुए सवाल किया कि ये दवाएं अस्पताल में उपलब्ध होने के बावजूद बाहर से क्यों लिखी जा रही हैं तो सीएचसी अधीक्षक समेत वहां मौजूद सभी डॉक्टर बगल झांकते नजर आए। किसी भी डॉक्टर के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। 
टीम में एडी डॉ. राजेश कुमार के साथ डिविजनल पीएम हरीश सक्सेना और लॉजिस्टिक्स मैनेजर दिनेश शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी भारती सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। एडी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सरकारी दवाएं मुहैया कराना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण में सामने आई खामियां, विशेषकर बाहर की दवाएं लिखना और एक्सपायरी दवाओं का मिलना बेहद गंभीर हैं। उन्होंने इन सभी विसंगतियों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं। संबंधितों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल रहा।

*सीएचसी पट्टी में एडी स्वास्थ्य के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं* *एक्सपायर दवाएं, बाहर की दवा के लिए लिखी पर्चियां मिलीं पट्टी नगर के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रयागराज मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण ने अस्पताल में मौजूद खामियों की ऐसी पोल खोली कि किसी कोई जवाब नहीं सूझ पा रहा था। एडी (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस चेकिंग में दवाओं को लेकर गंभीर लापरवाहियां पाई गईं। निरीक्षण की शुरुआत में ही टीम ने मुख्य दवा स्टोर रूम की जांच करने को कहा तो अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। मुख्य स्टोर रूम में ताला बंद था। अधीक्षक डॉ. आरपी भारती उसकी चाबी नहीं उपलब्ध करा पाए। पैथोलॉजी लैब और दवा स्टोर की गहन जांच के दौरान टीम को वहां भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं मिलीं। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ इस सीधे खिलवाड़ को देखकर एडी डॉ. राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जांच को डॉक्टरों की ओर से बाहर के लिए लिखी गईं दवाओं की पर्चियां मिलीं। जब टीम ने इन पर्चियों को दिखाते हुए सवाल किया कि ये दवाएं अस्पताल में उपलब्ध होने के बावजूद बाहर से क्यों लिखी जा रही हैं तो सीएचसी अधीक्षक समेत वहां मौजूद सभी डॉक्टर बगल झांकते नजर आए। किसी भी डॉक्टर के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। टीम में एडी डॉ. राजेश कुमार के साथ डिविजनल पीएम हरीश सक्सेना और लॉजिस्टिक्स मैनेजर दिनेश शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी भारती सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। एडी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सरकारी दवाएं मुहैया कराना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण में सामने आई खामियां, विशेषकर बाहर की दवाएं लिखना और एक्सपायरी दवाओं का मिलना बेहद गंभीर हैं। उन्होंने इन सभी विसंगतियों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं। संबंधितों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल रहा।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 3, 2026