जगाधरी: आमवाला निवासी महिला ने दहेज के लिए तंग कर मारपीट किए जाने को लेकर की शिकायत, ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मामला दर्ज
महिला ने बताया उसकी शादी परिवार के द्वारा की गई थी। उसके बाद ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह विरोध करती तो उससे मारपीट भी की जाती जिससे परेशान होकर के उसने इसकी लिखित शिकायत बिलासपुर थाने में दी है। पुलिस में महिला की शिकायत पर ससुराल पास के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है।