मंझनपुर: बिरौली गांव में पति को चाय में जहर देने का पत्नी पर लगा आरोप, पति ज़िला अस्पताल कौशाम्बी में भर्ती
यूपी के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव के एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है की उसकी पत्नी ने चाय में उसे जहर मिला कर दे दिया है। युवक ने थाने में फोन के माध्यम से सूचना दी है। वहीं पत्नी ने बताया कि पारिवारिक विवाद चल रहा था। फर्जी फसाने के लिए जहर देने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।