मंझनपुर: अपर जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी ने मतदान और मतगणना को लेकर जारी की अधिसूचना, राजनीतिक व आम लोगों पर लगाए कई प्रतिबंध
बुधवार को कौशाम्बी के अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने चुनावी नोटिफिकेशन जारी की। उन्होंने बताया कि 6 जून 2024 तक समूचे जनपद में धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान राजनीतिक व्यक्ति किसी सरकारी मशीनरी का उपयोग नहीं कर सकते। आम लोगों के लिए कहा कि मतदान केंद्र में किसी भी तरह के कैमरे, मोबाइल या अन्य उपकरण वर्जित हैं।