मंझनपुर: सरसवां के पास तेज रफ्तार बाइक सवार शराबी व्यक्ति सूखे नाले में गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरसवां के पास चलती हुई बाइक से गिरकर शराबी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा कि वह हिनौता गया हुआ था वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। उसे एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।