मंझनपुर: दानियालपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा युवक मूरतगंज की तरफ गया हुआ था। वापस लौटते वक्त वह घायल हुआ है। उसका इलाज किया जा रहा है।