मंझनपुर: टेनशाह आलमाबाद में पानी की मोटर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद में स्नान करने के लिए मोटर चलाने गई किशोरी करंट की चपेट में आने से झुलस गई है। बताया जा रहा वह नहाने के लिए पानी चलाने के लिए गई हुई थी तभी हादसा हुआ है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।