जलडेगा: जलडेगा थाने में नए थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने संभाला पदभार, शांति व्यवस्था पर ज़ोर
जलडेगा थाना में बुधवार को नये थाना प्रभारी के रूप में सकलदेव महतो ने शाम पांच बजे के करीब विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व कोलेबिरा थाना में पदस्थापित रहे सकलदेव महतो को जलडेगा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई, पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। इस अवसर पर थाना परिसर में सादे समारोह का आयोजन