झरिया थाना परिसर में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।