पुष्पराजगढ़: अमरकंटक विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल के खाने में निकला कीड़ा, छात्राओं ने किया प्रदर्शन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के गर्ल्स छात्रावास में गुरुवार की शाम 8:00 बजे खाने की गुणवत्ता खराब होने तथा कीड़ा निकालने पर छात्राओं ने छात्रावास परिसर के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ दिनों पहले इसी मामले को लेकर के सांसद हिमाद्री सिंह ने भी विश्वविद्यालय प्रबंधन को खाने की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए थे।