सिधौली: लक्ष्मणपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया था, ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम के द्वारा तहकीकात प्रारंभ कर दी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका भी जताई गई है।