_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 3.52 किलो नशे की खेप बरामद!!*
*👉🏾👉🏾 मंडी और जनकपुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, 6.10 करोड़ की स्मैक बरामद होने का दावा!!*
_सहारनपुर।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मंडी और थाना जनकपुरी पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीमों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये बताई है। कार्रवाई के दौरान स्विफ्ट वीएक्सआई कार, चार मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।थाना मंडी क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहजाद उर्फ कालू और नजराना को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये बताई गई है।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार के साथ मोबाइल फोन और नकदी भी कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार शहजाद उर्फ कालू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है और उसके खिलाफ शामली व मुजफ्फरनगर सहित अन्य स्थानों पर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।दूसरी कार्रवाई थाना जनकपुरी क्षेत्र में की गई। यहां संयुक्त पुलिस टीम ने साकिर उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4.04 करोड़ रुपये बताई है। आरोपी के पास से 300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस की जांच अब केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जाँच पड़ताल कर रही है।जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि स्मैक की खेप कहां से आई, इसके पीछे कौन सप्लायर हैं और सहारनपुर व आसपास के क्षेत्रों में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।एक साथ हुई इन कार्रवाइयों के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।!!_