हुज़ूर: सूखीसेवनिया में 17 वर्षीय किशोरी का खेत में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई शिनाख्त
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में एक खेत से 17 वर्षीय किशोरी का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कपड़ों और चप्पलों के आधार पर नंदनी कुशवाह के रूप में की गई है, जो करीब 43 दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले ही दर्ज कराई थी |