पिपरिया: शैलेंद्र कुमार लखीसराय के नए ज़िला पदाधिकारी नियुक्त
सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेंद्र कुमार को समाहर्ता सह जिला पदाधिकारी लखीसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है. रविवार अपराह्न 6:30 बजे इसे लेकर जानकारी प्राप्त हुई. इसके पहले शैलेंद्र कुमार विशेष सचिव कृषि विभाग बिहार पटना में अपनी सेवा दे रहे हैं.