वाराणसी में मंगलवार रात ATS ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले 2 लोगों को सारनाथ में किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 20, 2024 वाराणसी में मंगलवार रात ATS ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले 2 लोगों को सारनाथ में गिरफ्तार कर किया। इन दोनों के कब्जे से 1.97 लाख रुपए के नकली भारतीय नोट बरामद हुए हैं। आरोपी मोहम्मद सुलेमान अंसारी बिहार के वैशाली इसीयूटा थाने और इदरीश सदर थाने के फतेहाबाद का रहने वाला है। तस्करों के बांग्लादेशी कनेक्शन मिलने के बाद ATS और प्रशासन हरकत में आ गया है।