रखौना गांव के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, एक महिला घायल
Sadar, Varanasi | Nov 20, 2024 वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के समीप मंगलवार रात 11 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।