अन्नपूर्णा माता का 17 दिवसीय महाव्रत का अनुष्ठान शुरू, महंत शंकरपुरी ने 17 गांठ के धागे का किया वितरण
Sadar, Varanasi | Nov 20, 2024 भगवती मां अन्नपूर्णा का सत्रह दिवसीय महाव्रत मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष पंचमी तिथि यानि 20 नवंबर से 7 दिसंबर किया जायेगा। जिसकी शुरुआत बुधवार 11 बजे से की गई। इस महाव्रत में भक्तों को पूरे 17 दिनों तक अन्न का त्याग करना होता है, दिन में सिर्फ एक बार फलहाल का सेवन कर भक्त इस कठिन व्रत को रखते हैं।