नॉर्दन रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने वाराणसी पहुंचकर कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा
Sadar, Varanasi | Nov 20, 2024 कुंभ मेला की तैयारी का जायजा लेने के लिए नॉर्दर्न रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा बुधवार दोपहर डेढ़ बजे वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार महाकुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है। हम लोग हमेशा प्रयागराज जंक्शन का ही प्रयोग करते थे लेकिन इस बार फाफामऊ स्टेशन का भी प्रयोग करेंगे।