वाराणसी में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत, दशाश्वमेध में अवैध तमंचे से चलाई गई गोली
Sadar, Varanasi | Nov 20, 2024 वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में मंगलवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में रिश्तेदारों ने अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली समारोह में डांस कर रही महिला को लग गई। गोली लगते ही कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। महिला डांस फ्लोर पर गिर पड़ी और चंद सेकेंड में लहुलुहान हो गई।