पिंड्रा: बाबतपुर एयरपोर्ट के पास टूरिस्ट कार्यालय में घुसकर मारपीट, ₹20,000 छीनने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के पास स्थित टूरिस्ट कार्यालय में मारपीट और ₹20000 छीनने का मामला सामने आया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट के निकट टूरिस्ट कार्यालय में उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर गाली गलौज किया और उनसे पैसे छीन लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।