#रीवा में गरमाई अब सियासत!
आईजी ऑफिस में ज्ञापन सौंपने पहुँचे बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच उस वक्त राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया, जब रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला।
#सांसद मिश्रा ने कहा कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है, जबकि बीजेपी सरकार विकास कार्यों में जुटी है। उन्होंने विपक्ष की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।
बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आईजी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।
राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ी हलचल, आने वाले समय में और तेज हो सकती है सियासत!
#रीवा #MPNews #BJP #जनार्दनमिश्रा #Politics #BreakingNews #TalashNews
Gopadbanas, Sidhi | Sep 7, 2026