महसी: चहलारी घाट का एसपी ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्वाइंट, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।।