लातेहार: पुलिस की पिटाई से घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने तीन मुहान धर्मपुर मोड़ पर लगाया जाम
सदर अस्पताल लातेहार में सुखन प्रसाद उम्र 53 वर्ष प्रखंड हेरहंज की मौत इलाज के दौरान पुलिस पिटाई से हो गई। जिससे आक्रोशित परिवार के सदस्यों ने तीन मुहान धर्मपुर मोड को बुधवार की सुबह 10 से 12:30 बजे तक जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर लातेहार पुलिस और प्रशासन मौके वारदात पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जाम हटाने की बात कही, जब बात नहीं बनी तो बल पूर्वक जाम हटाया गया।