चांपा: देसी शराब की अवैध बिक्री के लिए परिवहन करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 60 पाव देसी शराब भी बरामद
जांजगीर की चांपा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले आरोपी अश्वनी कुमार साहू को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार साहू के कब्जे से 60 पाव देशी शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है।