Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No post available

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मैदान में ! अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में धरने में शामिल हुए । #झाबुआ

36 views | Jhabua, Jhabua | Nov 21, 2021

MORE NEWS

#jhabua कलेक्टर का#shorts #viral #viralvideo #shortvideo #short #shortsfeed #trending #youtubeshorts

#jhabua कलेक्टर का#shorts #viral #viralvideo #shortvideo #short #shortsfeed #trending #youtubeshorts

Jhabua, Jhabua | Jun 7, 2026

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर कार्यशाला आयोजित

नगर पालिका परिषद झाबुआ के सभा कक्ष में 05 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ऐसे कर्मचारियों को योजना की जानकारी प्रदान करना था, जिन्हें वर्तमान में भविष्य निधि (पीएफ), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) अथवा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।

कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजना से जुड़ने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मिलन पटेल ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यशाला में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर द्वारा योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई तथा कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर श्रम विभाग के प्रभारी अधिकारी, नगर पालिका परिषद के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख तथा अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Urban Development & Housing MP #jhabua #JansamparkMP

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर कार्यशाला आयोजित नगर पालिका परिषद झाबुआ के सभा कक्ष में 05 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ऐसे कर्मचारियों को योजना की जानकारी प्रदान करना था, जिन्हें वर्तमान में भविष्य निधि (पीएफ), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) अथवा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजना से जुड़ने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मिलन पटेल ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर द्वारा योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई तथा कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग के प्रभारी अधिकारी, नगर पालिका परिषद के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख तथा अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Urban Development & Housing MP #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा पेटलावद विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) असेसमेंट की तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बघेल ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करते हुए दवाइयों की उपलब्धता, वार्डों की व्यवस्थाएं, लेबर रूम, रिकॉर्ड संधारण एवं विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा में सर्पदंश उपचार हेतु एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता पाई गई। डॉ. बघेल ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सर्पदंश के मामलों को ध्यान में रखते हुए एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, नियमित टीकाकरण के महत्व, नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान के लाभ, प्रसव उपरांत जांच तथा परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।

डॉ. बघेल ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखें तथा सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान सीपीएचसी सलाहकार श्री कैलाश चरपोटा एवं जिला क्वालिटी मॉनिटर सुश्री शेरोन विलसन भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा पेटलावद विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) असेसमेंट की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. बघेल ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करते हुए दवाइयों की उपलब्धता, वार्डों की व्यवस्थाएं, लेबर रूम, रिकॉर्ड संधारण एवं विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा में सर्पदंश उपचार हेतु एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता पाई गई। डॉ. बघेल ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सर्पदंश के मामलों को ध्यान में रखते हुए एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, नियमित टीकाकरण के महत्व, नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान के लाभ, प्रसव उपरांत जांच तथा परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। डॉ. बघेल ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखें तथा सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सीपीएचसी सलाहकार श्री कैलाश चरपोटा एवं जिला क्वालिटी मॉनिटर सुश्री शेरोन विलसन भी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

विकासखंड पेटलावद के ग्राम धतुरिया में #विश्व_पर्यावरण_दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद, सुश्री तनुश्री मीणा ने #एक_पेड़_माँ_के_नाम  अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Environment, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

विकासखंड पेटलावद के ग्राम धतुरिया में #विश्व_पर्यावरण_दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद, सुश्री तनुश्री मीणा ने #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Environment, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

जिला चिकित्सालय झाबुआ की नवजात शिशु सेवाओं पर बढ़ा विश्वास, एक वर्ष में दाहोद से रेफर 37 गंभीर नवजातों का सफल उपचार जिला चिकित्सालय झाबुआ में

जिला चिकित्सालय झाबुआ की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) क्षेत्र में गंभीर अल्पवजन एवं समय से पूर्व प्रसव नवजात शिशुओं के उपचार का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। बीते एक वर्ष के दौरान गुजरात राज्य के दाहोद जिले स्थित ज़ाइडस मेडिकल कॉलेज से 22 तथा दाहोद के अन्य प्राइवेट अस्पतालों से 15 नवजात शिशुओं सहित कुल 37 नवजात शिशुओं को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया।

उक्त नवजात शिशुओं में से 29 शिशुओं का सफल उपचार कर स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया। वहीं 03 गंभीर नवजातों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार हेतु अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया। 02 मामलों में परिजन चिकित्सकीय सलाह के विरुद्ध (LAMA) नवजातों को लेकर चले गए तथा 03 नवजात शिशुओं की उपचार के दौरान मृत्यु हुई।

जिला चिकित्सालय झाबुआ में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, अत्याधुनिक उपकरणों एवं गुणवत्तापूर्ण नवजात शिशु देखभाल सुविधाओं के कारण मध्यप्रदेश एवं गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी मरीज उपचार हेतु यहां पहुंच रहे हैं। यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय झाबुआ की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, नवजात शिशु उपचार क्षमता तथा मरीजों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

इस उपलब्धि में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन की सतत निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बेहतर प्रबंधन एवं समन्वित प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा नवजात शिशु इकाई को सुदृढ़ बनाने एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गंभीर नवजात शिशुओं को समय पर एवं प्रभावी उपचार प्राप्त हो सके।

जिला चिकित्सालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय SNCU में कार्यरत समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

जिला चिकित्सालय झाबुआ की नवजात शिशु सेवाओं पर बढ़ा विश्वास, एक वर्ष में दाहोद से रेफर 37 गंभीर नवजातों का सफल उपचार जिला चिकित्सालय झाबुआ में जिला चिकित्सालय झाबुआ की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) क्षेत्र में गंभीर अल्पवजन एवं समय से पूर्व प्रसव नवजात शिशुओं के उपचार का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। बीते एक वर्ष के दौरान गुजरात राज्य के दाहोद जिले स्थित ज़ाइडस मेडिकल कॉलेज से 22 तथा दाहोद के अन्य प्राइवेट अस्पतालों से 15 नवजात शिशुओं सहित कुल 37 नवजात शिशुओं को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया। उक्त नवजात शिशुओं में से 29 शिशुओं का सफल उपचार कर स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया। वहीं 03 गंभीर नवजातों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार हेतु अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया। 02 मामलों में परिजन चिकित्सकीय सलाह के विरुद्ध (LAMA) नवजातों को लेकर चले गए तथा 03 नवजात शिशुओं की उपचार के दौरान मृत्यु हुई। जिला चिकित्सालय झाबुआ में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, अत्याधुनिक उपकरणों एवं गुणवत्तापूर्ण नवजात शिशु देखभाल सुविधाओं के कारण मध्यप्रदेश एवं गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी मरीज उपचार हेतु यहां पहुंच रहे हैं। यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय झाबुआ की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, नवजात शिशु उपचार क्षमता तथा मरीजों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इस उपलब्धि में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन की सतत निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बेहतर प्रबंधन एवं समन्वित प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा नवजात शिशु इकाई को सुदृढ़ बनाने एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गंभीर नवजात शिशुओं को समय पर एवं प्रभावी उपचार प्राप्त हो सके। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय SNCU में कार्यरत समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026