➡️ जेएच कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का जिला स्तरीय आयोजन
मेरा युवा भारत जिला बैतूल द्वारा "विकसित भारत युवा संसद - यूथ पार्लियामेंट 2027" का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को स्थानीय जेएच कॉलेज में अटल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार, नगरपलिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, श्री ऋषिराज सिंह परिहार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
मुख्य अतिथि श्री पवार ने कहा कि विकसित भारत युवा 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यूथ पार्लियामेंट युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। श्री ऋषिराज सिंह परिहार ने कहा कि आज जो एक राष्ट्र एक चुनाव की नीति पर हम सभी सरकार का सहयोग करेंगे तो निश्चित तौर पर देश में समय वह धन दोनों बचेंगे। आज हम सभी को इसमें सहयोग करने की विशेष आवश्यकता है।
जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निकालने का एक सुनहरा है, जिसके माध्यम से एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपनी बात रख कर चयन होने के साथ ही जिले व राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय पर जाने का एक अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में युवाओं ने संसद की कार्यवाही की तर्ज पर देश के समसामयिक विषयों - विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और युवा सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों की तर्कशक्ति, प्रस्तुतीकरण और विषय की समझ ने सभी को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल के रूप में डा महेश गुंजेले, हुकुमचंद कालभोर, डॉ. शंकर सातनकर, डॉ राजेश शेषकर, गौरी पदम, जिले के प्रबुद्ध शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया तथा युवाओं को संवाद कौशल, संवैधानिक मूल्यों और सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026