चंबल अंचल के संत शिरोमणि श्री श्री 1008 हरि गिरि महाराज ने दिया प्रेणादायक संदेश,साइकिल चलाओ, रोग भगाओ, नशामुक्त समाज बनाओ। , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुरैना/चंबल अंचल में पधारे संत शिरोमणि श्री श्री 1008 हरिगिरि महाराज ने एक अनूठा और प्रेरणादायक संदेश दिया है। महाराजश्री ने आह्वान किया है कि "साइकिल चलाओ, रोग भगाओ, नशामुक्त समाज बनाओ"। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने और एक स्वस्थ जीवनशैली जीने का आग्रह किया है।
संत श्री हरिगिरि महाराज जी गंगोत्री से रामेश्वरम तक पवित्र गंगाजल लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हुए थे। इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त, स्वस्थ और शिक्षित बनाना है, साथ ही समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। महाराजश्री ने बताया कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
महाराजश्री इ�
Morena, Morena | Nov 9, 2026